अंबेडकर नगर, फरवरी 21 -- जहांगीरगंज। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सेमरा तप्पा हवेली गांव निवासी सिद्धार्थ मिश्र का चयन इफको कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर हुआ है। उन्होंने अपनी पढ़ाई हाई स्कूल और इंटरमीडिएट उद्योग विद्यालय कोयलसा आजमगढ़ से पूरी करने के बाद एग्रीकल्चर से बीएससी चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी कानपुर से और एमएससी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पूरी की। उसके बाद इफको कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर सलेक्शन हो गया। उनके चयन से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक अनीता कमल, मण्डल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, भाजपा के वरिष्ठ नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, वरिष्ठ समाजसेवी योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, राघव तिवारी, विनोद तिवारी, भाजपा नेत्री प्रेम लता भारतीय व अन्य लोगों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.