बिजनौर, फरवरी 8 -- थाना शिवालाकलां क्षेत्र के गांव फीना में बेखौफ चोरों ने शादी वाले घर में घुसकर लाखों के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है। थाना शिवालाकलां के ग्राम फीना निवासी अरविंद कुमार गांव की खाद सोसाइटी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। 22 फरवरी को उनके पुत्र सौरभ चौहान की बारात जानी है। उनका पुत्र सौरभ चौहान फरीदाबाद में निजी नौकरी करता है और शादी के लिए हाल ही में घर आया हुआ है। शनिवार रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से को छत पर ले जाकर उनके ताले तोड़कर शादी के लिए रखे सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के कुंडल, पांच चांदी के सिक्के, दो जोड़ी हाथों के खंडवे, पायल व पेंडिल चोरी कर लिए। रविवार तड़के जब परिजनों ने छत पर टूटा हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.