देवरिया, दिसम्बर 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस कार्यालय परिसर में नव निर्मित पुलिस अधीक्षक कक्ष का बुधवार को विधिवत पूजन कर उद्घाटन किया गया। पूजन के बाद एसपी संजीव सुमन ने फीता काटकर कक्ष का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि यह नवीन कक्ष आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिससे प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में अधिक सुगमता, पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता आएगी। इस कक्ष के निर्माण से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा, जिससे जनसेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक कुशलता के साथ संपादित किया जा सकेगा। एसपी ने कहा कि पुलिस कार्यालय में आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नव निर्मित कक्ष में बैठकों, जनसुनवाई, समीक्षा कार्य तथा प्रशासनिक निर्णयों को अधिक सुव्यवस्थित ढंग स...