बिजनौर, फरवरी 20 -- फीड खाने से कई पशुओं की हालत बिगड़ गई। एक गाभिन भैंस की मौत हो गई। इसके अलावा एक बछिया का भी गर्भ से गिर गया। किसान ने फीड स्टोर स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के राम बाग घेर निवासी जसवंत सिंह किसान है। कई दुधारू पशु पाल रखे हैं। वह शहर के मोहल्ला कस्साबान स्थित माधव फीड स्टोर से पशुओं के लिए खल खरीदते हैं। 17 फरवरी को जसवंत सिंह के बेटे अनुराग में दुकान से पहली बार अलग कंपनी मयूर ब्रांड डेयरी पशु आहार की 50 किलोग्राम की बोरी खरीदी थी। शाम के समय पशुओं को खिलाया। उसे खाने के बाद सभी पशुओं की हालत खराब हो गई। चिकित्सक से उनका उपचार कराया। चिकित्सकों ने बाकी पशुओं को तो बचा लिया, लेकिन लगभग साढ़े नौ माह की गाभिन भैंस की मौत हो गई। भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। इसके अलावा एक बछिया का भी गर्भ गिर गया। किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.