लखनऊ, अगस्त 9 -- माल। संवाददाता माल पावर स्टेशन नबीपनाह, नारयनपुर सहित अटारी फीडर पर लगभग आधी आबादी विद्युत आपूर्ति से प्रभावित है। बल्कि सरकार का आदेश था कि त्योहार पर एक मिनट के लिए भी नहीं बिजली नहीं जायेगी लेकिन उपरोक्त फीडर पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रही। माल पावर हाउस पर नबीपनाह नारायनपुर व अटारी फीडर प्रभावित रहे। रक्षाबंधन के त्योहार पर जहां बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा का त्योहार मनाने आई थी लेकिन सुबह 9 बजे से 5.56 मिनट शाम तक बिजली नहीं आने के कारण त्योहार प्रभावित हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...