जौनपुर, मार्च 13 -- महराजगंज। होली के त्यौहार पर भी रोजगार सेवकों का मानदेय नहीं आया। जिसके कारण उनकी होली फीकी हो गई। रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सन्तोष मिश्र ने बताया कि दीपावली पर भी रोजगार सेवकों का मानदेय नहीं आया था जिससे उनका परिवार दीपावली नहीं मना पाया। अब होली के त्योहार पर भी उनका छह माह से रुका मानदेय नहीं आया जिससे होली भी नहीं मना पाएंगे। रोजगार सेवक राम आसरे, रेखा पाल, संगीता, सीमा सिंह, अमरनाथ निषाद सहित अन्य ने बताया कि उनके परिवार में होली का उल्लास नदारद रहेगा। उधर ब्लाक के 89 ग्राम पंचायत के प्रधानों ने बताया कि मनरेगा मजदूरों की चार माह से मजदूरी नहीं मिली जिसके कारण उनकी भी होली फीकी पड़ गई। होलिका दहन की राख से करें यह उपाय मछलीशहर। होलिका की अग्नि पवित्र मानी जाती है। जब होलिका दहन होता है, तब उसकी राख को घर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.