बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- रहुई थाना क्षेत्र के भदवा गांव में हुआ हादसा रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भदवा गांव में सोमवार को एक युवक फिसलकर पोखर में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गयी। मृतक विनोद राम का 18 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार है। परिजनों की माने तो सुबह में वह शौच के लिए घर से निकला था। पानी छूने के दौरान फिसलकर गिर गया। उसे तैरना नहीं आता था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने पोखर में शव देखकर शोर मचाया। उसे बाहर निकाला गया। सरपंच योगेन्द्र पासवान ने घटना पर दुख प्रकट किया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। डूबने से मौत होने की बात बतायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.