बदायूं, फरवरी 21 -- बिसौली, संवाददाता। फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में यादव समाज के युवाओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म निर्माता संदीप तोमर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रस्तावित फिल्म से समाज की छवि धूमिल हो सकती है। जातीय व धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका है। युवाओं का कहना था कि फिल्म की कहानी और शीर्षक आपत्तिजनक हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसी फिल्मों पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार विजय शुक्ला को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फिल्म के प्रदर्शन और निर्माण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.