नई दिल्ली, फरवरी 19 -- फिल्म निर्माता नीरज पांडे द्वारा 'घूसखोर पंडत' शीर्षक एवं उससे जुड़ी सभी प्रचार सामग्री वापस लिए जाने की जानकारी दिए जाने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म के खिलाफ दायर याचिका का गुरुवार को निपटारा कर दिया। न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने पांडे के हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने के बाद याचिका का निपटारा किया और उम्मीद जताई कि यह विवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। पांडे ने अपने हलफनामे में कहा कि मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म का नया शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह पहले वाले नाम से मिलता-जुलता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं आदर पूर्वक अवगत कराता हूं कि पहले के शीर्षक 'घूसखोर पंडत' को स्पष्ट रूप से वापस ले लिया गया है और इसका किसी भी प्रकार से उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने हलफनामे में स्पष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.