नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत नेटफ्लिक्स क्राइम थ्रिलर 'घूसखोर पंडत' के फिल्म निर्माता नीरज पांडेय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि फिल्म का नाम और सभी प्रचार सामग्री को वापस ले लिया है। हालांकि उन्होंने शीर्ष अदालत से कहा कि फिल्म का नया नाम अभी तय नहीं किया है, लेकिन जो भी नाम रखा जाएगा, वह पहले जैसा नहीं होगा। फिल्म निर्माता के इस हलफनामे के बाद शीर्ष अदालत ने फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग संबंधी याचिका का निपटारा कर दिया। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और उज्जल भुइयां की पीठ ने फिल्म निर्माता की ओर से दाखिल हलफनामे के बाद मामले का निपटारा करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि यह विवाद शांत हो जाएगा। सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि 'पंडत' शब्द में कुछ भी गलत नहीं था, लेकिन उस नाम के साथ 'घूसखोर' शब्द जुड...