नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नेटफ्लिक्स इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि मनोज वाजपेयी अभिनीत फिल्म 'घूसखोर पंडत' का नाम बदल दिया जाएगा। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ के सामने नेटफ्लिक्स ने यह बयान दिया है। यह पीठ फिल्म के आपत्तिजनक व बदनाम करने वाले नाम की वजह से इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रही है। पीठ ने कहा कि निर्माता ने फिल्म का नाम 'घूसखोर पंडत' से बदलकर दूसरा नाम रखने का सोच-समझकर फैसला किया है, जो फिल्म की कहानी व मकसद को ज्यादा सही तरह से दिखाता है। नेटफ्लिक्स के वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि फिल्म का संपादन किया जा रहा है। यह एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है, और फिल्म के नाम की वजह से अनजाने में रुकावटें आईं है, जो फिल्म के कंटेंट से मेल नहीं खाती है। पीठ को बताया गया कि सभी प्रचार सामग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.