काशीपुर, फरवरी 13 -- काशीपुर, संवाददाता। मुख्य बाजार स्थित एक सिनेमा हॉल में शुक्रवार को फिल्म 'गौदान' की विशेष स्क्रीनिंग का शुभारंभ काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर निगम के कर्मचारी, पार्षद, स्वयं सहायता समूह (एसएसजी) की महिलाएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महापौर ने कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद सभी के साथ फिल्म भी देखी। इस दौरान महापौर दीपक बाली ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। कार्यक्रम में पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, संयुक्त प्रकोष्ठ जिला संयोजक मुकेश चावला, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, वरिष्ठ नेता ईश्वर गुप्ता, अभिषेक गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, अमित मित्तल, पार्षद सीमा सागर, पार्षद ममता कु...