नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, व.सं.। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बनाई गई फीचर फिल्म शतक के विशेष शो का दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग ने पुरानी दिल्ली के डिलाइट सिनेमा पर आयोजन किया। सिनेमाघर के बाहर की पूरी सड़क को भगवा झंडियों से सजाया गया था। फिल्म देखने आए सभी कार्यकर्ताओं का भगवा पटका पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मीडिया विभाग प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल सहित कई लोग मौजूद रहे। सचदेवा ने कहा कि आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर बनाई गई यह फिल्म हमें राष्ट्र प्रेम व भक्ति की प्रेरणा देने के साथ ही संघ के सेवा संकल्प रूप को भी दर्शाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...