नई दिल्ली, जनवरी 5 -- जोधपुर। फिल्म निर्माण के नाम पर निवेशकों से लिए गए करोड़ों रुपये के कथित दुरुपयोग के मामले में बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा है, मामला केवल अनुबंध के उल्लंघन का नहीं, बल्कि प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और धन के गबन से जुड़ा प्रतीत होता है। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने सोमवार को कहा कि आरोप गंभीर हैं और पुलिस जांच में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं बनता। अदालत ने माना कि शुरुआती जांच में फर्जी बिलों और धन के संदिग्ध लेन-देन के सबूत सामने आए हैं। उदयपुर निवासी अजय मुर्डिया ने विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर उनसे कर...