लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भारत की पहली एआई-लाइव एक्शन संयुक्त महिला सुपरहीरो फिल्म बिजुरिया का टीजर लांच हजरतगंज स्थित होटल में हुआ। यह फिल्म एक साधारण लड़की दिव्या की असाधारण यात्रा की कहानी है, जो आत्मविश्वास की कमी और सामाजिक भेदभाव से जूझते हुए अपनी पहचान तलाशती है। फिल्म उन महिलाओं की हकीकत को उजागर करती है, जो रोजाना उत्पीड़न और भेदभाव का सामना करती है। कहानी में दिव्या की मुलाकात तेज नाम की एक बहादुर और वैज्ञानिक सोच रखने वाली युवती से होती है, जो उसकी जिंदगी बदल देती है। यह मुलाकात दिव्या को एक अनोखी सुपरहीरो में परिवर्तित कर देती है, जो समाज में व्याप्त कुरीतियों और अपराध के खिलाफ खड़ी होती है तथा महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश करती है। फिल्म के निर्देशक शारिब रजा है। फिल्म में मुख्य भूमिका लखनऊ की कंचन अवस्थी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.