नवादा, जनवरी 6 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिनेमा और संस्कृति के वैश्विक संगम के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका नवादा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का छठा सीजन रविवार को शहर के विजय मल्टीप्लेक्स में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस एकदिवसीय फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी का जादू छाया रहा। फिल्म स्क्रीनिंग सिनेप्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। 84 देशों से 2300 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियां दर्ज की गईं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही। लगातार छह वर्षों से आयोजित हो रहे इस महोत्सव में इस बार भी लगभग 80 से अधिक देशों की फिल्मों के साथ-साथ भारत के लगभग सभी राज्यों से फिल्मकारों ने भागीदारी की। महोत्सव के फेस्टिवल डायरेक्टर, फिल्म कलाकार, निर्देशक एवं जिला आइकॉन राहुल वर्मा के नेतृत्व में 20 चयनित फिल्मों की स्...