बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि फिल्म से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। जिससे पत्र भेजकर यादव जी की लव स्टोरी नामक फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि यादव समाज एक सम्मानित समाज है, जिसका देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस प्रकार की फिल्में समाज की छवि को धूमिल करती हैं और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। उन्होंने शासन से मांग की कि फिल्म की जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। महासभा के जिला महासचिव प्रमोद यादव आजाद ने भी इस संबंध में कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि इस फिल्म पर तत्काल बैन लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य ...