मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ एवं ह्यूमन कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी की एक बैठक रविवार को राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता कपिल चौधरी एडवोकेट ने की। इसमें प्रसिद्ध देशभक्ति फिल्म निर्माता निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करके उन्हें भावना पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मिथलेश गोयल ने कहा कि उन्होंने देश को मनोरंजन के साथ देशभक्ति पूर्ण फिल्में दी है। इस दौरान अंकित कुमार को संस्था में मुजफ्फरनगर के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया, जिनका सभी ने स्वागत किया। बैठक में मिथिलेश गोयल, विशाल कुमार, नरेंद्र मित्तल, कपिल चौधरी, विशाल कुमार, ललित कुमार, शिव चरण सैनी, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.