हापुड़, दिसम्बर 13 -- फिल्म धुरंधर रीलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर रहमान डकैत के गाने वायरल हो रहे हैं। रहमान डकैत के वायरल गानों में हापुड़ के गांव नवादा का बेटा भी खूब वायरल हो रहा है। हापुड़ के किसान के बेटे ने धुरंधर में रहमान के साथियों का किरदार निभाया है। धुरंधर फिल्म इन दिनों चर्चा में चल रही है, जिसको लेकर पाकिस्तान से जुड़े किस्सों को देखने के लिए हर शहर में उत्सुकता है। इस फिल्म में सोशल मीडिया पर छा रहा रहमान डकैत के साथ हापुड़ के किसान के बेटे का रोल भी वायरल हो रहा है। बता दें कि हापुड़ जिले के नवादा गांव निवासी अरुण चौधरी एक किसान भी है। जो पिछले काफी साल से बालीवुड में यदा कदा किसी न किसी फिल्म में छोटा मोटा रोल लेते रहते हैं। छोटी फिल्मों में कई बार किरदार निभा चुके हैं। परंतु अरुण चौधरी को इस बार धुरंधर फिल्म में रहमान ...