नोएडा, दिसम्बर 12 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित गुलशन मॉल में फिल्म देखने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करने में जुट गई है। मारपीट के बाद सिनेमा हाल के अंदर अफरातफरी मच गई थी। शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर 26 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों के बीच फिल्म देखने के दौरान सिनेमा हॉल के अंदर ही मारपीट होने लगती है। कुछ लोग दो व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए कुर्सी से उठाते हैं। दबंग उन्हें बाहर लेकर जाते हुए भी वीडियो में दिख रहे हैं। वीडियो में गाली गलौज की आवाजें भी आ रही हैं। हाल के अंदर बैठे लोग मारपीट से सहमे हुए...