नई दिल्ली, फरवरी 4 -- फिल्मों के लिए कई बार एक्टर्स को जानलेवा स्टंट करना मजबूरी हो जाता है। कई एक्टर्स जहां बॉडी डबल या स्टंटमैन इस्तेमाल करते हैं, वहीं कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जो अपने स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। ऐसे ही एक्टर्स में शुमार है हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज का नाम। वह अपनी फिल्मों में जानलेवा स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं। बिल्डिंग से कूदना हो या फिर किसी पहाड़ से बाइक कुदानी हो, टॉम क्रूज अपनी जान जोखिम में डालने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। एक बार तो वह एक जहाज से 106 बार कूदे थे ताकि परफेक्ट शॉट मिल सके। टॉम क्रूज ने लगाई थी 106 बार छलांग बात साल 2018 में आई फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल - फॉल आउट' की है। इस फिल्म के लिए हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने तय किया था कि वह एक मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-17 से नीचे कूदेंगे। टॉम क...