प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। फिल्म घूसखोर पंडत के विरोध में शहर में भी विरोध-प्रदर्शन हुआ। ब्राह्मण समाज के अपमान से आक्रोशित राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की ओर से सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. विमल तिवारी की अगुवाई में पदाधिकारियों ने निर्माता नीरज पांडेय व अभिनेता मनोज बाजपेयी के पुतले को चप्पलों से पीटा और गुस्से का इजहार करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। अध्यक्ष ने फिल्म को ब्राह्मण विरोधी करार देते हुए कहा कि पंडत शब्द का इस्तेमाल किया जाना सोची समझी साजिश का हिस्सा है। ऐसे लोग समाज के प्रतिनिधि नहीं बल्कि कलंक हैं और समय रहते उन्हें अपने कृत्यों पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज अन्याय के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.