मऊ, फरवरी 25 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। यादव जी की लव स्टोरी नामक फिल्म को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में यादव समाज में नाराजगी देखी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के सामने भुअर अखाड़ा समाज के बैनर तले यादव समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व भुअर अखाड़ा के अध्यक्ष विजय शंकर यादव पहलवान ने किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर फिल्म के विरोध में नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उनका कहना था कि किसी विशेष जाति को केंद्र में रखकर फिल्म बनाना समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करता है। विजय शंकर यादव ने कहा कि पहले 'घूसखोर पंडत' जैसी फिल्म आई और अब 'यादव जी की लव स्टोरी' बनाई गई है, जो पूरी तरह अनुचित है। कहा कि यादव सम...