देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी,अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी, समीर पाण्डेय, मनोज मणि त्रिपाठी ने संयुक्त बयान में ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाली घूसखोर पंडत फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के साथ ही डायरेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया। घूसखोर पंडत शीर्षक नाम देकर ब्राह्मण समाज की छवि को समाज में नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। मनोरंजन के नाम पर समाज विशेष को गलत ढंग से पेश किया जाता है, इससे समाज में नफरत, अविश्वास और असमानता की स्थिति पैदा होती है। इन सभी लोगों ने कहा कि ब्राह्मण समाज समेत सभी वर्गों ने भारत के राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति में योगदान दिया है। इस तरह के चित्रण से छवि धूमिल करना अनुचित है।

हिंद...