नवादा, दिसम्बर 16 -- पकरीबरावां, निज संवाददाता पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय निवासी अब्दुल रशीद खान उर्फ अमीन साहब की पोती एवं मो. शहाबुद्दीन खान तथा रेशमा खातून उर्फ निशा खान की बेटी आयशा खान ने फिल्म इंडस्ट्रीज में उड़ान भरी है। उन्होंने किस-किस को प्यार करूं पार्ट 2 में किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हो रही है। बताया गया कि किस किस को प्यार करूं पार्ट दो, किस किस को प्यार करूं पार्ट वन के बाद आई है। फिल्म में कपिल शर्मा की अलग-अलग धर्मों में चार शादियां होती है। आयशा खान उसकी एक पत्नी की भूमिका में है। उसका नाम रूही है। फिल्म पूरी तरह सामाजिक है। जिसे परिवार के साथ बेहिचक देखा जा सकता है। फिल्म में गलतफहमी के कारण रूही की शादी हो जाती है। फिल्म में आयशा ने बेहतर किरदार की है। यह उसकी पहली लीड फिल्म है, जिसकी काफ...