प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज। फिल्म अस्सी के प्रमोशन के लिए शनिवार को प्रयाग नगरी में अभिनेता कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब का आगमन हुआ। मुट्ठीगंज स्थित स्टारवर्ल्ड सिनेमा में उन्होंने सिनेमा प्रेमी और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। अभिनेता कुमुद मिश्रा ने कहा कि प्रयाग मेरी जन्मभूमि है। मेरा जन्म चाकघाट के आमाद गांव में हुआ था। मैंने जिस फिल्म में अभिनय किया है, उसका प्रमोशन प्रयाग की धरती से करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं प्रयाग के लोगों को फिल्म अस्सी देखने के लिए प्रेरित कर सकता हूं। प्रयागराज संस्कृतियों का शहर है, यहां के लोग हमेशा से हमारी फिल्मों को पसंद करते रहे हैं। अभिनेता कुमुद ने कहा कि जन्मभूमि के कारण हमेशा से इस शहर से मेरा आत्मीय जुड़ाव रहा है। फिल्म शीर्षक की बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.