हरिद्वार, मार्च 7 -- फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को कनखल के हरिहर आश्रम में अपना 70 वां जन्मदिन मनाया। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कराया। मीडिया से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा कि प्रयागकुंभ में वह अवधेशानंद गिरी महाराज के शिविर में ठहरे थे। उस दौरान उन्होंने हरिहर आश्रम आने का निमंत्रण दिया था। अपने मित्रों को साथ लेकर उन्होंने सनातन तरीके से अपना जन्मदिन मनाया। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करके उन्होंने देश की प्रगति की कामना की। कहा कि गंगा के किनारे जो आशीर्वाद उन्हें मिला है, उससे बड़ा आशीर्वाद कुछ हो नहीं सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.