नई दिल्ली, जनवरी 3 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। इसके साथ ही फैंस मार्च में आने वाले दूसरे भाग का भी इंतजार कर रहे हैं। अब इस बीच ताजा खबर आ रही है कि रणबीर कपूर-विकी कौशल की फिल्म लव एंड वॉर और शाहरुख खान स्टारर किंग को भी दो भागों रिलीज किया जा सकता है। धुरंधर एक बड़े बजट की फिल्म थी ऐसे में मेकर्स ने अपना बजट और प्रॉफिट निकालने के लिए दूसरा भाग धुरंधर के रिलीज के करीब चार महीने बाद लाने का फैसला किया था। अब दूसरे मेकर्स भी इसी रास्ते पर चलने का विचार कर रहे हैं।किंग और लव एंड वॉर दो भागों में होगी रिलीज? बॉलीवुड हंगामा ने अपने विश्वसनीय सूत्रों से ये जानकारी दी है कि शाहरुख खान की किंग और रणबीर-विकी की लव एंड वॉर को दो भागों में रिलीज करने पर बातचीत चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि किंग और लव एंड वॉर द...