रुद्रपुर, फरवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में फिल्मी स्टाइल में एक स्कॉर्पियो वाइन शॉप के अंदर घुस गई। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही स्कॉर्पियो पर पुलिस लिखा हुआ था और वह वाइन लेने के लिए वाहन से उतरने की जगह स्कॉर्पियो समेत शॉप में पहुंच गई। मंगलवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक, इसमें दिख रही वाइन शॉप गल्ला मंडी रुद्रपुर की बताई जा रही है। जहां सोमवार देर रात वाइन शॉप का गेट खुला हुआ था और कर्मचारी अपने काम लगे हुए थे। तभी अचानक एक स्कॉर्पियो कार अचानक अंदर आती है और सीधे वाइन शॉप के ओपन एंट्री के अंदर चली जाती है। इसके बाद वहां मौजूद सेल्समैन कार को बाहर ले जाने के लिए कहते हैं। इसके बाद कार बैक कर चालक बाहर कार ले जाता है। हैरानी की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.