हाथरस, फरवरी 6 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। गुरुवार को आगरा अलीगढ़ हाइवे पर बीच सड़क गोलियों की तड़तड़ाहट से राहगीर डर गये। हमलावरों ने बिल्कुल फिल्टी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया और वहां से निकल गये,लेकिन जिसने भी यह वारदात को देखा उसकी रुह कांप उठी। हाथों में पिस्टल और तमंचे देखकर लोग तमाशाबीन बने रहे। अखिलेश चौधरी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसकी जरा सी दुश्मनी जान ले लेगी। उसकी हत्या भी गांव से करीब डेढ़ किलो मीटर की दूरी पर की गई। बताते है कि अखिलेश की एक हिस्ट्रीशीटर से दुश्मनी चल रही थी। अखिलेश सुबह आराम से अपनी पत्नी से हाथरस कोर्ट में तारीख की कहकर निकल गया। उसके पास खुद ही कार थी और वह अकेला ही घर से निकला था। हाथरस में तारीख करने के बाद लौटकर चल दिया। जैसे ही वह कोर्ट से चला तो निश्चित ही किसी ने फोन कर दिया कि अखिलेश कोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.