अयोध्या, सितम्बर 25 -- अयोध्या। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में यहां शुरू रामलीला मंचन के अलग-अलग आयोजनों में अलग-अलग प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन दर्शकों के आनंद की वृद्धि करता रहा। रामकथा पार्क में चल रही फिल्मी सितारों से सजी रामलीला में बुधवार को तीसरे दिन फुलवारी लीला, सीता स्वंयवर एवं परशुराम- लक्ष्मण संवाद के प्रसंग का मंचन यादगार क्षण बन गया। इस दौरान मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा ने देवी सीता की भूमिका में दर्शकों का मन मोह लिया तो वहीं परशुराम -लक्ष्मण संवाद ने भी श्रोताओं को रोमांचित किया। इस दौरान एक तरफ जहां महाभारत सीरियल के दुर्योधन का रोल निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर ने परशुराम की भूमिका से न्याय करते हुए अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं लक्ष्मण जी की भूमिका निभाने वाले राजन मोदी ने संवाद की अदायगी से दर्शकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.