जहानाबाद, फरवरी 14 -- फिल्मी अंदाज में कट्टा लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रतनी, निज संवाददाता । शकूराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के दो युवकों के द्वारा फिल्मी अंदाज में कट्टा लहराने वीडिया और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल फोटो एवं वीडियो को हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल फोटो, वीडियो के मामले में बताया जा रहा है कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के किसी गांव का है। इस मामले में शकूराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि उक्त युवक के कट्टा लहराते फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो या फोटो वायरल करना एक संज्ञेय अपराध है। पुलिस जांच में जुट गई है। युवकों की पहचान कराने के बाद शीघ्र दोनों युवकों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित विभिन्...