नई दिल्ली, जनवरी 11 -- सोमालिया ने इजरायल पर अब तक का सबसे गंभीर और चौंकाने वाला आरोप लगाया है। सोमालिया का कहना है कि इजरायल गाजा के फिलिस्तीनियों को जबरन सोमालीलैंड भेजकर उन्हें 'निष्कासित' करने की गुप्त योजना पर काम कर रहा है। शनिवार को अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में सोमालिया के रक्षा मंत्री अहमद मोअलिम फिकी ने दावा किया कि सोमालिया के पास 'पुष्ट जानकारी' उपलब्ध है कि इजरायल फिलिस्तीनियों को सोमालीलैंड में भेजने की योजना पर काम कर रहा है। फिकी ने कहा कि इजरायल द्वारा सोमालीलैंड को मान्यता देना सोमालिया की संप्रभुता पर 'प्रत्यक्ष हमला' है। उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल और सोमालीलैंड दोनों ने इन आरोपों का खंडन किया है। इजरायल के विदेश मंत्री गिदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.