बिजनौर, जनवरी 21 -- विक्टोरियाज सीटी फिलिपीन्स की वीएमसी कम्पाउन्ड कम्पनी की शुगर एन्टरप्रेनियोर एवं टैकनीकल टीम ने बिन्दल्स पेपर्स की चांगीपुर में स्थित शुगर एवं डिस्टीलरी यूनिट का दौरा कर तकनीकी जानकारी ली। मंगलवार को विक्टोरियाज सिटी फिलीपींस की टीम के मिस्टर एल्विन सी यू डायरेक्टर, एन्ड्रीव यू, जारजोलन जे जामोरा, डिप्टी चीफ मैन्यूफैक्चरींग आफिसर, रेमन्ड लेडस्मा, माइकल एन्रीक, जोन रियान टान सम्मलित रहे। बिंदल शुगरमिल के अध्यक्ष शशि गुप्ता, अध्याशी जितेंद्र कुमार मालिक, मुकेश कमर मित्तल व पवन कुमार गुप्ता ने फिलिपीन्स से आई टीम का भारतीय परम्परानुसार स्वागत किया। शुगरमिल अध्यक्ष शशि गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा फिलीपींस की शुगर तकनीकी टीम को केन यार्ड से लेकर चीनी उत्पादन एवं मिल हाउस, बायलिगं हाउस, डीपीथर, पावर हाउस एवं डिस्टीलरी यूनिट क...