नई दिल्ली, जनवरी 26 -- दक्षिणी फिलीपींस में 350 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका आधी रात के बाद डूब गई, जिसके बाद बचावकर्मियों ने 15 शव बरामद किए। अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान में कम से कम 316 यात्रियों को बचा लिया गया है। तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि अंतर-द्वीपीय मालवाहक और यात्री नौका एम/वी त्रिशा केरस्टिन-3 जाम्बोआंगा बंदरगाह शहर से सुलु प्रांत के दक्षिणी जोलो द्वीप की ओर जा रही थी। नौका में 332 यात्री और चालक दल के 27 सदस्य सवार थे तभी तकनीकी खराबी आने के बाद नौका डूब गई। घटना की जांच होगी बचाए गए यात्रियों में से एक ने बताया कि नौका अचानक एक तरफ झुक गई और उसमें पानी भर गया, जिससे लोग अंधेरे में समुद्र में गिर पड़े। तटरक्षक बल के कमांडर रोमेल दुआ ने बताया कि तटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.