गया, फरवरी 22 -- गया जी शहर के आर्ट गैलरी भवन के सभागार में गया डाक विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय दुर्लभ डाक टिकट प्रदर्शनी (फिलाटेली महोत्सव) में डाक टिकट संग्रहकर्ताओं ने अपनी अनूठी प्रस्तुतियों से सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण फिल्म सिनेमा विषय पर जारी डाक टिकटों का विशेष संग्रह रहा। इस श्रेणी में पटना के एक फिलाटेलिस्ट अमित कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उनके उत्कृष्ट और व्यवस्थित संग्रह के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर गया जी के फिलाटेलिस्ट प्रताप आदित्य रहे। उनके संग्रह को निर्णायकों ने काफी सराहा और उन्हें सिल्वर बुद्ध श्रेणी में सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। तृतीय स्थान अमित कुमार सिन्हा को मिला जिन्हें कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.