ललितपुर, फरवरी 9 -- झांसी से तालबेहट विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में तैनात महिला शिक्षकों को लाने वाली वैन एक बार फिर सड़क हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि इस बार जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दुर्घटना में चार महिला शिक्षक घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे झांसी से तालबेहट आ रही वैन झररघाट स्थित झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल पर डिवाइडर से टकरा गई। रेलिंग मजबूत होने के कारण वाहन पुल के नीचे गिरने से बच गया। इस हादसे में आरती पटेल, आरती साहू, सुभाषनी साहू और दीपका घायल हो गईं। सूचना मिलते ही कई लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया। यहां उपचार के लिए उनको भर्ती कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि ठीक दो माह पूर्...