फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 15 -- फर्रुखाबाद। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अपने जनपद पर भी दिखायी पड़ रहा है। एक सप्ताह तक मौसम का रुख ठीक ठाक रहा। फिर से सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गुरुवार का दिन तो काफी सर्द रहा। दिन में बर्फीली हवाएं चलने से इतनी अधिक गलन हुई कि लोग इसे सूखी सर्दी के रूप में महसूस करने लगे। कड़ाके की सर्दी के चलते जनजीवन भी अस्त व्यस्त रहा तो वहीं सुबह की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। पिछले एक सप्ताह से कोहरा भी पूरी तरह छट चुका था। इस बार सर्दी ने तो हद ही कर दी है। जैसा कि मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया था उसी के अनुरूप इस बार गजब की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में लोग एक दशक पुरानी सर्दी को याद करने लगे हैं। भले ही सर्दी की अवधि अधिक नहीं है फिर भी जितनी अवधि की सर्दी हुई है वह भी कमाल की है। गुरुवार को तो मौसम का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.