मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- करीब चार साल बाद एक बार फिर से मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद को नगर निगम बनाने की कवायद शुरू हो गई। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के बाद और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुजफ्फरनगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर शिवरात्रि के बाद विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। हालांकि शासन स्तर पर यह मामला अभी विचाराधीन है। बता दें कि वर्ष 2022 में मुजफ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र में आसपास के 11 ग्राम पंचायतों को शामिल कर लिया गया था। उस दौरान पालिका को नगर निगम का दर्जा दिलाने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार भी हुआ था लेकिन किन्हीं कारणवश पालिका नगर निगम में तब्दील नहीं हो पाया। जबकि यहां की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के चारों तरफ नई कालोनियां विकसित हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.