कानपुर, जनवरी 5 -- झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर- तीन पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम पहले ही पूरा हो जाने से निरस्त की गई ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट 26 नवंबर से बंद थी, अब वह आठ जनवरी से चलने लगेगी। 11902 आगरा कैंट- झांसी सात जनवरी से चलने लगेगी। 11903 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा छह जनवरी और 11904 इटावा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सात जनवरी तक ही निरस्त रहेगी। इसके अलावा 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सहित 12 ट्रेनें अपने पांच जनवरी से अलग-अलग तिथि से अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से होकर ही जाएंगी। इनमें से कानपुर सेंट्रल से होकर जाने वाली ट्रेनें भी हैं। वहीं, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दो अप्रैल तक लखनऊ के मानक नगर स्टेशन तक रुकती रहेगी।

हिंदी ह...