जमशेदपुर, जुलाई 22 -- कोल्हान विश्वविद्यालय एक बार फिर से नैक की तैयारी में जुट गया है। वर्ष 2023 में अंतिम बार विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम ने निरीक्षण कर यहां की ग्रेडिंग की थी। अब नैक के निरीक्षण के वर्ष भर से से अधिक समय पहले से ही फिर से विश्वविद्यालय प्रशासन ग्रेडिंग सुधारने के लिए होमवर्क करने की कवायद में जुट गया है। पिछली बार कोल्हान विश्वविद्यालय को काफी जद्दोजहद के बाद राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की ओर से बी ग्रेड प्रदान किया गया था। हालांकि यह बी ग्रेड विश्वविद्यालय को अपील में जाने के बाद मिला था। निरीक्षण करने वाली टीम ने अपने निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पहले विश्वविद्यालय को सी ग्रेड दिया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने ग्रेडिंग के खिलाफ अपील की थी। उसके बाद पुनः र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.