मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरनगर। शहर में सिर्फ दो अवैध होर्डिंग हटाने के बाद और अवैध होर्डिंग नहीं होने का दावा करने वाली नगर पालिका ने फिर से रात्रि में अभियान चलाते हुए दस अवैध होर्डिंग को हटाते हुए जब्त किया है। पालिका की टीम ने मेरठ रोड और शामली रोड पर अभियान चलाते हुए इन अवैध होडिंग को हटाते हुए अपने कब्जे में लिया है। शासन के निर्देश पर नगर पालिका ने सात दिन अवैध होर्डिंग हटाने को लेकर अभियान चलाया था। इस अभियान में नगर पालिका की टीम ने शहर से दो अवैध होर्डिंग हटाते हुए दावा किया था कि अब शहर में इनके अलावा कोई अवैध होर्डिंग नहीं लगा है। इसके बाद नगर पालिका ने इस अभियान को बंद कर दिया। सोमवार की रात्रि में नगर पालिका की टीम ने फिर से अवैध होर्डिंग हटाने को लेकर अभियान चलाया है। इस अभियान में नगर पालिका की टीम सोमवार की रात्रि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.