चाईबासा, जून 12 -- चाईबासा, संवाददाता। प. सिंहभूम जिला के खिलाड़ियों के लिए फिर से सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान उपलब्ध होगा। बुधवार सुबह अभ्यास करने के लिए मैदान पहुंचे खिलाड़ियों को ताला लगा देख काफी हताशा हुई, जिसके बाद खिलाड़ी बिना अभ्यास किए लौट गए। वहीं, मामले की जानकारी जब राज्य सरकार को हुई तो इसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को खिलाड़ियों के हित में मैदान को पुनः खोलने का निर्देश दिया। वहीं, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा उपायुक्त चंदन कुमार के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.