बागपत, अगस्त 11 -- पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से बागपत में यमुना के साथ हिंडन नदी खतरे के निशान पर पहुंची हुई है। सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान पर पहुंच गया, जिसके चलते सैकड़ों किसानों की फसलें यमुना के पानी से लबालब हो गई। वहीं, हिंडन नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान पर पहुंची हुई है। सोमवार को हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 16 हजार क्यूसेक पानी प्रतिघंटे छोड़ा गया। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर बारिश हो रही है। जिसके चलते हथनीकुंड बैराज पर क्षमता से अधिक पानी का स्टॉक हो गया है। पानी के स्टॉक को कम करने के लिए यमुना और हिंडन नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से यमुना नदी में लगातर बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते तीन दिन पहले यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.