दरभंगा, मई 31 -- दरभंगा। विगत चार मई 2025 को आयोजित नीट परीक्षा के दौरान एमके कॉलेज केंद्र पर कदाचार की सूचना मिलने पर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। डीएम राजीव रौशन सहित ने कॉलेज पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. मो. रहमतुल्लाह के कदाचार में संलिप्त होने की सूचना के मद्देनजर एहतियातन तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उन्हें उक्त परीक्षा के साथ ही भविष्य में होने वाली किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में केंद्राधीक्षक के रूप में काम करने से वंचित कर दिया गया था। उन पर लगाये गये आरोपों की जांच के लिए गत 10 मई को अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में त्रि-सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी ने गत 30 मई को सदर एसडीओ को जांच रिपोर्ट सौंप दी। इसके अनुसार प्रधानाचार्य डॉ. रहमतुल्लाह के वक्तव्य के आधार पर उक्त पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.