मथुरा, नवम्बर 25 -- जौनाई के धीरज शर्मा द्वारा उठाया मामला एक बार फिर प्रशासनिक चर्चाओं में है। धीरज का आरोप है कि 14 अक्तूबर को पानीगांव पशु पैंठ स्थल पर किसान महापंचायत में एसडीएम बिना नंबर प्लेट लगी बुलैरो गाड़ी से पहुंची थीं। घटना से जुड़े वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद धीरज ने शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। धीरज के अनुसार शिकायत के करीब एक माह बाद उन्हें जांच अधिकारी एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने फोन कर एसडीएम की गाड़ी पर बाद में लगाए गए नंबर के संबंध में जानकारी मांगी, जिस पर धीरज ने कहा कि सही सूचना के लिए तहसील मांट से जानकारी एकत्रित की जानी चाहिए। धीरज का आरोप है कि इतने समय बीतने के बाद भी न तो एसडीएम के विरुद्ध कोई कार्रवाई हुई और न ही जांच में कोई ठोस प्रगति दिखाई दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.