सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। जिले में इस साल बोरे की समस्या के चलते अधिकारी धान क्रय केन्द्रों को बंद करने व खोलने का आदेश जारी कर रहे हैं। माहभर पहले 88 क्रय केन्द्रों को बंद कर दिया गया था। जिसकी खबर हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। शुक्रवार को अधिकारियों ने बंद किए गए सभी क्रय केन्द्रों पर खरीद करने का आदेश जारी कर दिया। जिससे प्रत्येक क्रय केन्द्रों पर रोजाना 50-50 कुन्तल खरीद हो सकेगी। जिले में इस साल धान खरीद का लक्ष्य एक लाख 20 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के अनुसार किसानों का धान खरीदने के लिए विभिन्न क्रय एजेन्सियों की ओर से 109 क्रय केन्द्र संचालित किया गया था। संचालित किए गए क्रय केन्द्रों में पीसीएफ के 31, पीसीयू के 18, यूपीएसएस के 21, मंडी के 1, एफसीआई के दो, विपणन के 36 क्रय केन्द्र शामिल थे। सरकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.