मथुरा, फरवरी 17 -- श्रीकृष्ण शरणम् से श्री हित राधा केली कुंज तक रात्रि में निकलने वाली पदयात्रा पुनः शुरू की जा सकती है। विरोध करने वाली एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के अध्यक्ष ने रविवार को संत प्रेमानन्द महाराज से भेंट कर कृत्य के लिये माफ़ी मांगी और उसी मार्ग पर पुनः यात्रा शुरू करने की अपील की। सोसाइटी अध्यक्ष ने कुछ यू ट्यूबरों पर कॉलोनीवासियों को भड़काने का आरोप लगाया। एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के निवासियों ने संत प्रेमानन्द महाराज की रात्रि में निकलने वाली पदयात्रा में बैंड बजाने और आतिशबाजी करने का विरोध किया था, जिसके बाद प्रेमानन्द महाराज ने पैदल यात्रा रोक दी और आश्रम जाने के लिये मार्ग भी बदल दिया। विरोध के बाद प्रेमानन्द महाराज कार से रमणरेती पुलिस चौकी होकर जाने लगे। इसके चलते दूर-दराज से उनके दर्शन को आने वाले भक्त मायूस होने लगे। रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.