लोहरदगा, जनवरी 3 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा-लातेहार जिले के कुड़ू चंदवा प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर लोगों की नींद उड़ाए हुए है। शुक्रवार रात डेढ़ दर्जन हाथियों का झुंड के क्षेत्र में विचरण और उत्पात से आसपास के लगभग दो दर्जन गांवों के लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल हाथियों का झुंड बरवाटोली के नजदीक जंगल में डेरा जमाए हुए है। शुक्रवार रात चंदवा थाना क्षेत्र के बेलगा गांव के बांसदोइन टोला निवासी बालचंद गंझु हाथियों के अचानक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। झाड़ियों में छिपे हाथी अचानक बाहर निकले और गांव वालों पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक हाथी ने बालचंद को सूंड में उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। संयोगवश झाड़ियों में गिर ...