प्रयागराज, सितम्बर 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (84.73 मीटर) के करीब पहुंच रहा है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर सोमवार शाम चार बजे 84 मीटर के ऊपर पहुंच गया। नैनी में यमुना भी 84 मीटर के करीब हैं। मंगलवार को गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे का निशान (84.73 मीटर) पार कर सकता है। अब गंगा-यमुना का जलस्तर 85 मीटर तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा में लगातार पानी बढ़ने से इसके किनारे शहरी और ग्रामीण इलाकों में खलबली मच गई है। यमुना की सहायक ससुर खदेरी नदी किनारे मोहल्लों में भी पानी पहुंचने लगा है। कानपुर बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा लाखों क्यूसेक पानी प्रयागराज के लिए मुसीबत बन गया है। बैराज से सोमवार को 4.33 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गत दिवस 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। यमुना मे...